Asian Games 2026: ऐची-नागोया/नई दिल्ली। भारत की नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत लिया है। 29 सितंबर को नीरू ने फाइनल में शानदार निशाना लगाते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। नीरू की इस जीत के साथ एशियन गेम्स के इस इवेंट में भारत को पहली बार महिला इंडिविजुअल गोल्ड मिला है। इतना ही नहीं, उन्होंने फाइनल में 28 हिट के स्कोर के साथ एशियन रिकॉर्ड भी बनाया।
नीरू ढांडा ने बनाया नया रिकॉर्ड
महिला ट्रैप के फाइनल में नीरू ढांडा ने दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन किया। उनके 28 हिट के स्कोर ने उन्हें स्वर्ण पदक दिलाने के साथ एशियाई रिकॉर्ड भी कायम कराया। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का पांचवां गोल्ड मेडल*भी है। इससे पहले भारत के चार स्वर्ण पदक टीम या डबल्स इवेंट में आए थे। नीरू का गोल्ड इस संस्करण में भारत का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक है।
क्वालिफिकेशन में भी शानदार फॉर्म
नीरू ढांडा ने फाइनल से पहले क्वालिफिकेशन में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 50 में से 48 टारगेट हिट किए थे और शुरुआती दौर के बाद संयुक्त रूप से शीर्ष पर रही थीं। उनकी यह शानदार फॉर्म फाइनल में भी जारी रही और उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
वर्ल्ड कप में भी रच चुकी हैं इतिहास
नीरू ढांडा के लिए 2026 शानदार साल रहा है। इससे पहले उन्होंने इटली के लोनाटो में हुए ISSF वर्ल्ड कप में महिला ट्रैप का व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीता था। वह ISSF वर्ल्ड कप में महिला ट्रैप का व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनी थीं।एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर नीरू ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों में एक और बड़ी कामयाबी जोड़ दी है।
भारत की पदक उम्मीदों को बड़ा बूस्ट
नीरू ढांडा का गोल्ड एशियन गेम्स में भारतीय शूटिंग दल के लिए भी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले वह महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भी भारत की टीम का हिस्सा थीं। नीरू, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की टीम ने टीम इवेंट में भी पदक हासिल किया। नीरू की व्यक्तिगत सफलता ने एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटिंग अभियान को एक और बड़ी उपलब्धि दी है।

