Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/लोकसभा चुनाव/Actress Kangana Ranaut : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत 91 करोड़ की मालकिन, चुनावी हलफनामें में दी संपत्ति की जानकारी
लोकसभा चुनाव

Actress Kangana Ranaut : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत 91 करोड़ की मालकिन, चुनावी हलफनामें में दी संपत्ति की जानकारी

Avatar photo
By fourthline.in
May 14, 2024 2 Min Read
0

 मंडी। Actress Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री व भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से अपना नामांकन भरा। पहली बार सियासत में अपनी किस्मत आजमाने उतरीं कंगना रनौत के पास 91 करोड़ से अधिक की दौलत है। उनहोंने चुनावी हलफनामे में अपनी चल और अचल संपत्ति 91 करोड़ 66 लाख दिखाई है। इसमें चल संपति 28.73 करोड़ और अचल संपति 62.92 करोड़ है। वहीं कंगना पर 17.38 करोड़ का ऋण भी है।

Actress Kangana Ranaut: कंगना रनौत महंगी लग्जरी गाड़ियों का शौक रखती हैं। उनके पास दो मर्सिडीज और एक बीबीएमडब्लयू समेत चार गाड़ियां हैं। इनमें 3.91 करोड़ और 58.65 लाख की मर्सिडीज और 98.25 लाख की बीएमडब्लयू गाड़ियां हैं। कंगना के 8 बैंक खाते और 50 एलआईसी पालिसियां हैं। कंगना ने शेयर मार्केट में करीब एक करोड़ 21 लाख रुपए निवेश कर रखे हैं। उन्होंने फिल्म कंपनियों समेत 11 लोगों को पर्सनल लोन भी दे रखे हैं।

4 किलो सोना, 60 किलो चांदी

Actress Kangana Ranaut: कंगना के पास 6 किलो से अधिक के सोने के आभूषण हैं, जिनकी कीमत करीब 5 करोड़ है। उनके पास 60 किलो की चांदी के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 50 लाख है। इसके अलावा कंगना के पास तीन करोड़ की कीमत का डायमंड भी हैं। उनके पास दो लाख की नकदी है। कंगना के पास चंडीगढ़ के जीरकपुर में चार, कुल्लू के मनाली और महाराष्ट्र के बांद्रा में एक अपार्टमेंट है। बांद्रा के आपर्टमेंट की कीमत 23.98 करोड़ और मनाली के आपर्टमेंट की कीमत 4.97 करोड़ है। इसके अलावा उनके मुंबई में कई आवासीय भवन भी हैं। कंगना ने वितीय वर्ष 2022-23 की आयकर रिटर्न में अपनी सालाना आय 4.12 करोड़ दिखाई है।

 कंगना पर तीन एफआईआर

Actress Kangana Ranaut: कंगना पर महाराष्ट्र के मुंबई स्थित दो पुलिस थानों में तीन मामले दर्ज हैं। इनमें दो मामले मानहानि और एक कॉपीराइट व धार्मिक भावनाओं को भड़काने से जुड़ा है। हालांकि कंगना को किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है। 37 साल की कंगना ने 12वीं की पढ़ाई की है। उन्होंने वर्ष 2003 में डीएवी मॉडल स्कूल चंडीगढ़ से 12वीं उतीर्ण की।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

PM Modi’s assets: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास घर है न कार न ही कोई जमीन, 10 साल में कितनी बढ़ी पीएम की संपत्ति

Next

Madhavi raje sindhiya: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का देहावसान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme