Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/लोकसभा चुनाव/PM Modi’s assets: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास घर है न कार न ही कोई जमीन, 10 साल में कितनी बढ़ी पीएम की संपत्ति
लोकसभा चुनाव

PM Modi’s assets: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास घर है न कार न ही कोई जमीन, 10 साल में कितनी बढ़ी पीएम की संपत्ति

Avatar photo
By fourthline.in
May 14, 2024 2 Min Read
0

वाराणसी। PM Modi’s assets: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तीसरी बार वाराणासी से अपना नामांकन दाखिल किया। चुनावी हलफनामे में पीएम मोदी ने अपनी सभी संपत्तियों का ब्यौरा दिया है। पीएम मोदी के पास न तो कोई कार है और न ही कोई घर। उन्होंने पिछले 15 साल से सोना भी नहीं खरीदा है। पीएम मोदी के नाम पर कोई जमीन भी नहीं है। इसके बावजूद बीते पांच साल में पीएम मोदी की संपत्ति में 87 लाख रुपए का इजाफा हुआ है।

  जमीन कर चुके हैं दान

PM Modi’s assets: प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे में अपने मोबाइल नंबर की भी जानकारी दी है। पीएम मोदी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने पास 1.10 करोड़ रुपए की जमीन होने की जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री ने यह जमीन गुजरात के सीएम रहते हुए 2002 में खरीदी थी। इस जमीन के तीन हिस्सेदार थे। अब पीएम मोदी ने इस जमीन का अपना हिस्सा दान दे दिया है। ऐसे में मौजूदा समय में पीएम मोदी के नाम पर कोई जमीन नहीं है।

 सोने की चार अंगूठी

PM Modi’s assets: पीएम मोदी ने अपना स्थायी पता गुजरात के अहमदाबाद का दिया है। हलफनामे में पीएम मोदी ने बताया है कि वह गुजरात, अहमदाबाद के रानिप स्थित सोमेश्वर टेनेमेंट्स के रहने वाले हैं। पत्नी का नाम जशोदाबेन बताया है। पीएम मोदी ने अपनी पत्नी के आय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। प्रधानमंत्री मोदी के पास सोने की चार अंगूठियां हैं। इनमें से एक अंगूठी तो प्रधानमंत्री को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को संकल्पों को पूरा करने के बाद एक साधु ने उपहार में दिया था। इन चारों अंगूठियों का वजन 45 ग्राम है और इनकी मौजूदा कीमत 2.67 लाख रुपए आंकी गई है।

 एनएससी में 9.12 लाख रुपए

PM Modi’s assets: पीएम मोदी ने बॉन्ड, शेयर या म्यूचुअल फंड में कुछ भी इनवेस्ट नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री के पास सिर्फ पोस्ट ऑफिस के राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) में 9.12 लाख रुपए है। प्रधानमंत्री ने अपने आय का स्रोत सरकारी वेतन और बैंक ब्याज से मिली रकम बताया है। इसके आलावा कमाई का कोई अन्य साधन नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने जीवन बीमा में 1.90 लाख रुपए होने की बात कही थी, लेकिन इस बार जीवन बीमा कोई जानकारी नहीं दी है।

10 साल में कितनी बढ़ी पीएम मोदी की संपत्ति 

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

MLA Renuka Singh: विधायक रेणुका सिंह मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने का वादा पूरा करेंगी, बस चुनाव आचार संहिता खत्म होने का इंतजार

Next

Actress Kangana Ranaut : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत 91 करोड़ की मालकिन, चुनावी हलफनामें में दी संपत्ति की जानकारी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme