Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/शिक्षा जगत/MLA Renuka Singh: विधायक रेणुका सिंह मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने का वादा पूरा करेंगी, बस चुनाव आचार संहिता खत्म होने का इंतजार
शिक्षा जगत

MLA Renuka Singh: विधायक रेणुका सिंह मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने का वादा पूरा करेंगी, बस चुनाव आचार संहिता खत्म होने का इंतजार

Avatar photo
By fourthline.in
May 14, 2024 2 Min Read
0

मनेन्द्रगढ़। MLA Renuka Singh:  भरतपुर, सोनहत विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह मेधावी छात्र-छात्राओं से किया अपना वादा निभाने की तैयारी में हैं। उन्होंने 10 वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में भरतपुर सोनहत विधानसभा में अव्वल आने वाली दो छात्राओं को आचार संहिता खत्म होने के बाद स्कूटी प्रदान करेंगी।

MLA Renuka Singh: कोरिया जिले में टॉपर छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए ऐसी घोषणा करने वाली विधायक रेणुका सिंह पहली जनप्रतिनिधि हैं। विधायक की घोषणा के अनुसार न्यू लाइफ इंग्लिश मीडियम स्कूल जनकपुर की कक्षा 10वीं की छात्रा शिफा बी 96.50 प्रतिशत प्राप्त कर 10 वीं बोर्ड परीक्षा में भरतपुर-सोनहत विधानसभा में अव्वल रहीं। वहीं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, भरतपुर की छात्रा अंकिता रजक ने 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 12 वीं बोर्ड परीक्षा में अव्वल रही हैं। ऐसे में विधायक रेणुका सिंह ने दोनों टॉपर छात्राओं व उनके अभिभावकों से फोन पर बात कर इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और अपनी घोषणा अनुरूप आचार संहिता खत्म होने के बाद स्कूटी देने की बात कही है।

शिफ़ा और अंकिता शाबाश!

MLA Renuka Singh: दोनों छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक रेणुका सिंह ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट भी लिखा है। जिसमे शाबाश… शिफ़ा और अंकिता लिखा है। कठिनाइयों

के बीच सफलता अर्जित कर आप दोनों ने साबित किया है कि प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं होती। दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ सच्ची लगन और परिश्रम से सफलता निश्चित है। आपके माता-पिता और गुरु धन्य हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में मेरे विधानसभा क्षेत्र से कक्षा 10 वीं में जनकपुर निवासी शिफा बी छात्रा न्यू लाइफ इंग्लिश स्कूल (जनकपुर) को 96.50ः एवं 12 वीं में भरतपुर की अंकिता रजक छात्रा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल (भरतपुर) को 91.20ः के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दोनों से फ़ोन में बात कर अपनी शुभकामनाएं दी। विधानसभा के बच्चों से मैंने वादा किया था की प्रथम आने पर उनको स्कूटी या बाइक इनाम में दूँगी। मेरिट होल्डर बच्चो को किए गये वादे अनुसार स्कूटी आरक्षित कर दी गयी है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Deputy CM Vijay Sharma: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जिपं सदस्य पद से दिया इस्तीफा, कांग्रेस ने कहा- पंचायत एक्ट में इस्तीफे का प्रावधान नहीं

Next

PM Modi’s assets: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास घर है न कार न ही कोई जमीन, 10 साल में कितनी बढ़ी पीएम की संपत्ति

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme