CG Weather update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 13 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक मध्यम से अच्छी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
CG Weather update : हालांकि पिछले कुछ दिनों में बारिश की कमी के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक राज्य में मानसूनी बारिश सामान्य से करीब 21 प्रतिशत कम हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बस्तर संभाग के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम में राहत महसूस की गई।
CG Weather update : राजधानी रायपुर में रविवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम बिहार के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश में नमी की आपूर्ति बढ़ रही है। यही सिस्टम आने वाले दिनों में मानसून को मजबूती देगा और बारिश की गतिविधियों में तेजी लाएगा।
CG Weather update : बीते 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक 4 सेंटीमीटर वर्षा डौरा कोचली में दर्ज की गई। वहीं बलरामपुर, कुनकुरी, जशपुरनगर, वाड्राफनगर, दुलदुला और शंकरगढ़ में 3-3 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रों में 1 से 2 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई।









