Chitragupt pooja, Bhaidooj : बिलासपुर । छत्तीसगढ़ का एकमात्र सिद्ध श्री चित्रगुप्त मंदिर इमलीपारा, तेलीपारा क्षेत्र में स्थित है। यह मंदिर भगवान चित्रगुप्त (जो कायस्थ समाज के आराध्य और कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले देवता माने जाते हैं) को समर्पित है। यहाँ विशेष रूप से चित्रगुप्त जयंती और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया (भैया दूज / कलम-दवात पूजा) के अवसर पर कायस्थ समाज और श्रद्धालुओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
बिलासपुर में यह मंदिर सन 2007 में बना इस मंदिर की मूर्ति जबलपुर की श्रीमती कुसुम श्रीवास्तव ने अपने पति की स्मृति में भेंट की थी यह मूर्ति किया समाज के पूर्व कार्यालय सचिव मदन श्रीवास्तव जबलपुर से बिलासपुर लेकर आए थे फिर यहां इसकी विधिवत स्थापना हुई थी । छत्तीसगढ सहित पूरे भारत में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि (भैयादूज) को भाई दूज और भगवान चित्रगुप्त की पूजा एक ही दिन मनाई जाती है।
बहनें करेंगी भाइयों को तिलक
बहनें सुबह स्नान कर साफ कपड़े पहनती हैं और पूजा की थाली में रोली, चंदन, अक्षत (चावल), फूल, गोला (नारियल), मिठाई और दीपक रखती हैं।कई घरों में बहनें घर के बाहर या आंगन में गोधन का चौका बनाती हैं, भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती हैं और रुई की माला बनाती हैं।
भोजन और आशीर्वाद
शुभ मुहूर्त (जैसे कल 11 नवंबर को दोपहर करीब 12:55 से 03:09 बजे के बीच) में बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारती हैं और उन्हें मिठाई खिलाती हैं। इसके बाद भाई अपनी बहनों को भोजन कराते हैं और उपहार देते हैं।
चित्रगुप्त की आरती का पहला कैसेट
चित्रगुप्त जी की आरती का पहला पहला कैसे सन 2001 में लॉन्च किया गया था इसी समय छत्तीसगढ़ बना था इसलिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक साथ लोकप्रिय हुआ था बिलासपुर से जुड़े विपिन ब्यौहार ने स्वर दिया था ।
कलम-दवात…पूजा विधि
यह पर्व मुख्य रूप से कायस्थ समाज और व्यापारी वर्ग द्वारा विद्या, बुद्धि, लेखन और व्यापार के हिसाब-किताब के देवता भगवान चित्रगुप्त की आराधना के रूप में मनाया जाता है। इसे कलम-दवात पूजा या मस्याधार पूजा भी कहते हैं।
पूजा की सामग्री
भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर या मूर्ति, लाल/पीला वस्त्र, घी का दीपक, हल्दी, कुमकुम, अक्षत, फूल, मिठाई, नई कलम (पेन), सफेद कागज, दवात और बही-खाते (या नोटबुक्स) रखते हैं ।
सुबह स्नान के बाद घर के मंदिर या पूर्व दिशा में एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर स्थापित की जाती है।उनके सामने नई कलम, दवात, और बही-खाते या पढ़ाई की किताबें रखी जाती हैं।
कायस्थ समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खरे बताते हैं घी का दीपक जलाकर हल्दी, कुमकुम, फूल और प्रसाद अर्पित किया जाता है। एक सफेद कागज पर हल्दी लगाकर नई कलम से सबसे पहले ‘श्री गणेशाय नमः’ और फिर 11 बार ‘ॐ चित्रगुप्ताय नमः’ लिखा जाता है। आरती की जाती है और भगवान से अच्छी विद्या, बुद्धि और करियर में उन्नति का आशीर्वाद मांगा जाता है। व्यापारी वर्ग इस दिन अपने नए बही-खातों पर ‘श्री’ लिखकर साल के नए कामकाज की शुरुआत करते हैं ।कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाए जाने वाले इस पर्व में बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं।
चित्रगुप्त पूजा का पावन पर्व 11 नवंबर 2026, बुधवार को मनेगा… इस दिन भाइयों को अपनी बहन के घर प्रसाद खाने जाना होता है। इस दिन घर में दाल, पूरी, खीर और मीठा इत्यादि बनाया जाता है। इसके बाद भाई बहनों को गिफ्ट देते हैं। बिलासपुर के चित्रगुप्त मंदिर में प्रतिदिन 7:00 बजे आरती होती है एवं हर रविवार को विशेष आयोजन होता है जिसमें अन्य समाज के लोग भी शामिल होते हैं।




