Clean Air Survey 2026 : नई दिल्ली/रायपुर। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर और कोरबा ने देशभर की रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन किया है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में रायपुर 189 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहा। वहीं, 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में कोरबा ने 186.5 अंक हासिल कर देश में 10वीं रैंक हासिल की है। इसी श्रेणी में दुर्ग-भिलाई 175.3 अंकों के साथ 17वें स्थान पर रहा।
रायपुर छठवें नंबर पर
10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में रायपुर का प्रदर्शन छत्तीसगढ़ के लिए खास रहा। रायपुर ने 189 अंक हासिल किए और देश में छठा स्थान पाया। इस श्रेणी में लखनऊ 198 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। इंदौर 197 अंकों के साथ दूसरे और जबलपुर 195 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भोपाल और आगरा 192-192 अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे, जबकि सूरत 191 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर रहा।
कोरबा दसवें स्थान पर
3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में कोरबा 186.5 अंकों के साथ 10वें स्थान पर रहा। इस श्रेणी में राउरकेला 198.5 अंकों के साथ पहले नंबर पर रहा। फिरोजाबाद और गुंटूर 195-195 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। कोरबा का स्कोर इस श्रेणी में देश के टॉप-10 शहरों में शामिल रहा।
दुर्ग-भिलाई 17वें स्थान पर
इसी श्रेणी में छत्तीसगढ़ का एक और प्रमुख शहर दुर्ग-भिलाई 175.3 अंकों के साथ 17वें स्थान पर रहा। इस तरह 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में कोरबा और दुर्ग-भिलाई दोनों ने रैंकिंग में जगह बनाई।
दिल्ली और मुंबई की स्थिति
10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में दिल्ली 172 अंकों के साथ 21वें स्थान पर रहा। मुंबई को 160.8 अंक मिले और वह 28वें स्थान पर रहा। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 की रैंकिंग में अलग-अलग आबादी वाली श्रेणियों के शहरों का प्रदर्शन सामने आया है। इसमें छत्तीसगढ़ के रायपुर, कोरबा और दुर्ग-भिलाई ने भी अपनी जगह बनाई है।
देखें सूची –














