Gold Silver Price : धनतेरस 2026 के मौके पर आज सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छा अवसर है। आज कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर शुक्रवार सुबह 9 बजे सोने का भाव 1,674 रुपये टूटकर 1,42,421 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. वहीं, चांदी की कीमत में भी 2,540 रुपये की गिरावाठ आई और यह 1,84,600 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। ऐसे में धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदी लाभ का सौदा हो सकता है।
दिवाली के दो दिन पहले और धनतेरस के मौके पर घरेलू बाजार में सोने-चांदी के दामों में गिरावट आई है। आज सोना सस्ता होकर करीब (gold price) ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी भी गिरावट के साथ (Silver Price) ₹1.84 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास चल रही है।



