NEET Counseling: रायपुर। छत्तीसगढ़ में NEET UG Counseling 2026 शुरू होने से पहले डोमिसाइल और दस्तावेज सत्यापन को लेकर NSUI ने  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के सरकारी आवास के घेराव की तैयारी  मंत्री ने कहा कि यह Gen-Z को भटकाने की कोशिश है। मंत्री ने कहा कि मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी।

NEET Counseling: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि अभी मेडिकल एडमिशन की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है और घेराव की तैयारी की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कुछ लोग युवाओं को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं। मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ भ्रमित लोग एडमिशन प्रक्रिया को विवादों में लाकर जानबूझकर इसमें देरी कराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे कुछ आका साजिश कर Gen-Z युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

डोमिसाइल को लेकर साफ किया रुख

NEET UG काउंसलिंग में डोमिसाइल और अन्य दस्तावेजों को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री ने सरकार की प्रक्रिया स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान मूल निवासी प्रमाण पत्र के साथ कैटेगरी और संवर्ग प्रमाण पत्र की भी जांच होगी। मंत्री के मुताबिक, इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मेडिकल सीटों का लाभ सिर्फ पात्र अभ्यर्थियों को मिले। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार मेडिकल एडमिशन को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। अगर किसी स्तर पर गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

NSUI मंगलवार को करेगा प्रदर्शन

NEET छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर NSUI मंगलवार को रायपुर में प्रदर्शन करने वाला है। संगठन के कार्यकर्ता घड़ी चौक से स्वास्थ्य मंत्री के सरकारी आवास का घेराव करने निकलेंगे। NSUI की ओर से मेडिकल कॉलेजों की एडमिशन आप्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की जा रही है। इसी प्रदर्शन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही इसे विवाद में डालने की कोशिश की जा रही है।

Previous articleCommemoration IPS Vijay Shankar Choubey: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व आईपीएस अधिकारी स्वर्गीय विजय शंकर चौबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here