Now, the oil mafia : रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध ईंधन कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के पेट्रोल-डीजल की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। कबीर नगर थाना पुलिस ने सोनडोंगरी क्षेत्र में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 35.45 लाख रुपए से अधिक मूल्य का पेट्रोल-डीजल, टैंकर, नकदी और अन्य उपकरण जब्त किए हैं।

Now, the oil mafia : तेल पुलिस को सूचना मिली थी कि कान्हा ढाबा के पीछे स्थित सोनडोंगरी इलाके में बड़े पैमाने पर पेट्रोल और डीजल का अवैध भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां एक बाउंड्री से घिरे खाली प्लॉट में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होती मिलीं। जांच के दौरान पुलिस ने 8 ड्रमों में करीब 1600 लीटर पेट्रोल और 3 ड्रमों में 500 लीटर डीजल बरामद किया। इसके अलावा मोटर पंप, पाइप, टीन के बर्तन और ईंधन निकालने में उपयोग किए जाने वाले उपकरण भी जब्त किए गए। मौके पर खड़े टैंकर क्रमांक CG07BA8727 में लगभग 12 हजार लीटर डीजल भरा हुआ मिला।

Now, the oil mafia : तेल  पूछताछ में मुख्य आरोपी ओमप्रकाश साव उर्फ कालिया ने खुलासा किया कि वह टैंकर चालकों और अन्य लोगों से कम कीमत पर पेट्रोल-डीजल खरीदकर अवैध रूप से बेचता था। जांच में यह भी सामने आया कि इंडियन ऑयल के लखौली डिपो से डीजल लेकर जाने वाले कुछ टैंकर चालक रास्ते में ईंधन की मात्रा निकालकर कालिया के यार्ड में बेच देते थे।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 2.20 लाख रुपए मूल्य का पेट्रोल-डीजल एवं उपकरण, 1.30 लाख रुपए नकद और 31.94 लाख रुपए मूल्य का डीजल से भरा टैंकर जब्त किया। कुल जब्ती की कीमत 35 लाख 45 हजार 770 रुपए आंकी गई है।

Now, the oil mafia : तेल  गिरफ्तार आरोपियों में ओमप्रकाश साव उर्फ कालिया (रायपुर), उमेश साव (बीरगांव), रामजी यादव (दुर्ग) और धर्मेंद्र साव (भिलाई) शामिल हैं। चारों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 एवं 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 287 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पेट्रोल और डीजल के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए सीलबंद कर दिया है। वहीं इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Previous articlePOK violence: रावलकोट में पाकिस्तानी रेंजर्स और प्रदर्शनकारियों में झड़प, 27 की मौत, 70 से अधिक घायल
Next articlePromotion exam:  पटवारी-आरआई पदोन्नति परीक्षा रद्द, नए सिरे से होगी परीक्षा   सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा हाईकोर्ट का फैसला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here