Medical negligence : सूरजपुर। जिला चिकित्सालय के मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में मंगलवार को प्रसव से पहले इंजेक्शन लगाने के बाद गर्भवती महिला और उसके अजन्मे शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला तूल पकड़ते ही कांग्रेस ने CMHO कार्यालय का घेराव किया।
Medical negligence : कलेक्टर रेना जमील से मिलने पहुंचे परिजनों की मांग पर 3 डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। टीम पोस्टमार्टम करेगी और बिसरा भी जब्त करेगी। शंका होने पर बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। मृतका के पति सूरज मानिकपुरी का आरोप है कि डॉक्टर गरिमा की लापरवाही से पत्नी और बच्चे की मौत हुई। परिवार ने डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरोपों के घेरे में आईं डॉ. गरिमा ने माना कि इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की हालत अचानक बिगड़ गई। तमाम कोशिशों के बावजूद जच्चा-बच्चा को बचाया नहीं जा सका।
दो जांच टीमें गठित
Medical negligence : कलेक्टर रेना जमील से मिलने पहुंचे परिजनों की मांग पर 3 डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। टीम पोस्टमार्टम करेगी और बिसरा भी जब्त करेगी। शंका होने पर बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। इधर CMHO डॉ. केडी पैकरा ने 5 सदस्यीय विशेष जांच समिति बनाई है। टीम पूरे घटनाक्रम और इलाज के दस्तावेजों की जांच करेगी। CMHO ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई होगी।
कांग्रेस ने किया घेराव
Medical negligence : कांग्रेस नेता पंकज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ CMHO कार्यालय का घेराव कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। बहरहाल गर्भवती महिला की मौत के इस मामले में डॉक्टर दोषी हैं या वजह कुछ और है इसका खुलासा अनुभवी डॉक्टरों की टीम की जांच के बाद ही हो सकेगा।









