•12वीं विज्ञान संकाय की है छात्रा
DAV School Topper: सूरजपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल विश्रामपुर की कक्षा 12वीं की विज्ञान संकाय की छात्रा मान्यता जायसवाल ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

DAV School Topper: अपनी इस उपलब्धि से उन्होंने विद्यालय के साथ-साथ पूरे जिले का भी गौरव बढ़ाया है।मान्यता जायसवाल की इस उल्लेखनीय सफलता पर उनके पिता मुकेश कुमार जायसवाल एवं माता नम्रता जायसवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि का श्रेय बेटी की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया।

DAV School Topper:  विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों ने मान्यता को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। वहीं परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने भी इस शानदार सफलता पर मान्यता जायसवाल को शुभकामनाएं दी हैं।

Previous articleCG News: पीएम मोदी की डीजल – पेट्रोल बचाने की अपील का असर, सरगुजा संभाग के 3 मंत्रियों ने छोड़े प्रोटोकॉल वाहन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here