MLA Bhavna Bohra : पंडरिया। विधायक भावना बोहरा ने सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना बेचने वाले किसानों को भरोसा दिलाया है कि बकाया भुगतान जुलाई से अगस्त तक पूर्ण रूप से उनके खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भुगतान नियमित हो, इसकी व्यवस्था की जा रही है।
MLA Bhavna Bohra : विधायक ने कहा कि राज्य सरकार और सहकारिता विभाग किसानों के भुगतान को प्राथमिकता देते हुए लगातार समन्वय कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भुगतान प्रक्रिया तेज करने के लिए शुगर मिल में उपलब्ध चीनी स्टॉक के मूल्य के बराबर अग्रिम राशि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव शासन स्तर पर रखा गया है। इससे किसानों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हो सकेगा।
MLA Bhavna Bohra : विधायक ने शक्कर कारखाने की वित्तीय स्थिति में सुधार के आंकड़े भी साझा किए। उनके अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्थापना व्यय ₹15.06 करोड़ से घटकर ₹9.65 करोड़ हो गया, जबकि अनुरक्षण एवं मरम्मत व्यय ₹10.97 करोड़ से घटकर ₹4.13 करोड़ रह गया। साथ ही, पिछले दो वर्षों में विभिन्न मदों में नियंत्रण से लगभग ₹16 करोड़ की अतिरिक्त बचत की गई है। भावना बोहरा ने कहा कि गन्ना किसान क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके परिश्रम का उचित मूल्य समय पर दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।









