अंबिकापुर । उत्तर से आ रही लगातार ठंडी हवाओं से छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में तापमान में तेजी से गिरावट शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। पिछले 2 दिनों में तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है।
स्थानीय कृषि महाविद्यालय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार यहां का तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही हैं, जिसके कारण तापमान में गिरावट आ रही है। यह गिरावट लगातार जारी रहने की संभावना है और अगले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। आज तड़के इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया जो 9.5 डिग्री था। उत्तरी ठंडी हवाओं का असर छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों में अगले एक-दो दिन में महसूस किया जा सकेगा और तापमान में लगातार गिरावट आएगी।

Previous articleजोगी जन अधिकार पदयात्रा में छजकां भरेगी चुनावी हुंकार
Next articleसहायक आरक्षक ने खुद को गोली मार ली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here