CG Crime :  बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिल के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में जमीन विवाद के चलते दो चचेरे भाइयों ने मिलकर एक शिक्षक की चाकू और हथौड़े से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात से गुस्साए मृतक के परिजनों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। गांव में भारी तनाव है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

CG Crime :  पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय शिक्षक जयकरन जगते सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे अपनी बाइक से स्कूल के लिए निकले थे। घर से महज आधा किलोमीटर दूर राधानगर गांव में सड़क किनारे उनके रिश्तेदार बृजमोहन (25) और हरिमोहन (24) घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही शिक्षक वहां पहुंचे, दोनों भाइयों ने उन पर चाकू और हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने शिक्षक का गला रेत दिया, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

CG Crime :  इस जमीन विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को गांव में एक बैठक भी बुलाई गई थी। आरोपियों का आरोप था कि जमीन का बंटवारा होने के बावजूद शिक्षक उन्हें खेत में खेती नहीं करने दे रहे थे और न ही जमीन की नपाई होने दे रहे थे। इसी बात से परेशान होकर दोनों भाइयों ने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Previous articleCJP parliament march: जंतर-मंतर पर काकरोच जनता पार्टी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, संसद मार्च से पहले कइयों के सिर फूटे
Next articleDGP found dead : त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव, मचा हड़कंप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here