DGP found dead : नई दिल्ली। त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ का शव राज्य पुलिस मुख्यालय में मिलने से पूरे प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।
DGP found dead : अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित गोली लगने के बाद अनुराग धनखड़ को तुरंत अगरतला के गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 12 बजे लाया गया था। उस समय उनकी नब्ज और ब्लड प्रेशर नहीं था। डॉक्टरों ने 40 मिनट से अधिक समय तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दोपहर 12:48 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।
आत्महत्या की आशंका, जांच जारी
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी। हालांकि, इस कदम के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।
कौन थे अनुराग धनखड़
अनुराग धनखड़ 1994 बैच के त्रिपुरा कैडर के आईपीएस अधिकारी थे और मई 2025 में त्रिपुरा के डीजीपी बने थे। इससे पहले वे राज्य में इंटेलिजेंस विभाग और सीबीआई में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके थे। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले थे और अपनी ईमानदार व पेशेवर कार्यशैली के लिए जाने जाते थे।









