Sorry affairs in Gokuldham: बिलासपुर। गोकुलधाम कालोनियों के निवासियों ने नगर विधायक, कलेक्टर, नगर निगम कमिश्नर और जोन कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर सड़कों की बदहाली के कारण हो रही दुर्घटनाओं और आवागमन में हो रही परेशानी से राहत के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है। उन्हें आश्वस्त किया गया है कि एक- दो दिन में सड़क मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
Sorry affairs in Gokuldham: सीमा विस्तार के बाद नगर निगम में शामिल नए वार्डों के विकास के दावों की हकीकत वार्ड क्रमांक -4 में आने वाले गोकुलधाम के निवासियों के लिए बहुत दुखदायी है। इस बारिश में पानी सड़कों पर बह रहा है और चलते हुए लोगों के फिसलकर गिरने की कई घटनाएं घट चुकी हैं। गोकुलधाम में दो बड़ी कालोनियों की बसाहट हो गई है। नारायणी होम और गोकुलपार्क कालोनी में हजारों लोग रह रहे हैं। यहां नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए नगर निगम की कोई कार्ययोजना अब तक शुरू ही नहीं हो पाई।

Sorry affairs in Gokuldham: नगर के विस्तार के लिए लोगों से वादा किया गया था कि नगर सीमा में आते ही गोकुलधाम का तेजी से विकास होगा। यहां रह रहे लोगों को जिन समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है, उसमें इस वादे पर भरोसा करना मुश्किल हो गया है। ज्ञापन पन देने वाले प्रतिनिधिमंडल को नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार एवं कलेक्टर कार्यालय से जानकारी दी गई कि यहां विधायक निधि से विकास कार्य प्रस्तावित है और आवंटन की स्वीकृति के साथ ही सड़क- नाली सहित अन्य विकास कार्य होंगे।
Sorry affairs in Gokuldham: नगर विधायक की अनुपस्थिति में उन्हें उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। उनकी ओर से शीघ्र समस्या के निवारण का आश्वासन दिया गया है। नगर निगम के अधिकारी द्वारा सड़क के गड्डढों को भरने का काम एक- दो दिन में कराने की बात कही गई है। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जनार्दन सिंह बैंस, गिरीश सिंह, रजनीश पटेल, योगेश तिवारी, रमाकांत शुक्ला, आरके झारिया, धरम मेश्राम, विनोद कश्यप, शिव नारायण सिंह, सौरभ सिंह, पवन झारिया, राम गुप्ता, मनीष गुप्ता, कृष्णा तिवारी, ब्रजेश कुमार तिवारी, कृष्णपाल और भीमराव कुर्रे शामिल थे।









