
PM Modi 15 August Announcements: नई दिल्ली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77 मिनट में देश के विकास का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही पीएम मोदी ने कई योनजाओं का ऐलान किया है। इस भाषण में उन्होंने नौजवानों को फोकस में रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से कई ऐलान किए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश के युवाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा एक करोड़ युवाओं की एआई ट्रेनिंग होगी।PM Modi 15 AugustAnnouncements: इसके साथ ही महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे संसद में सहयोग करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक्स में भारत की प्रतिभागिता की कमी पर दुख जताते हुए कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति आगे आने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी इलाकों में 05 से 15 साल के बच्चों के लिए टैलेंट हंट का आयोजन किया जाएगा। 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐलान किया है कि एक साल में कम से कम एक करोड़ युवाओं को एआई ट्रेनिंग दी जाएगी।
PM Modi 15 August Announcements: प्रधानमंत्री मोदी ने यह ऐलान Gen-Z को ध्यान में रखते हुए किया है। पीएम मोदी ने कहा, 2047 में देश की आजादी के जब सौ साल होंगे तब भारत एक विकसित राष्ट्र बनकर रहेगा।
मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से युवाओं के लिए एक और महत्वपू्र्ण योजना का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है या फिर ज्यादा धन खर्च करना पड़ता है। अब उन्हें देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करके फ्री ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा, ” हमारे मध्यम वर्ग के लिए कोचिंग क्लास की स्पर्धा बहुत बड़ा बोझ बन चुकी है। मोदी ने कहा, मां-बाप को लग रहा है कि यदि कोचिंग क्लास में बच्चे को नहीं भेजा तो हम प्रतिष्ठित परिवार नहीं हैं। सरकार ने इन गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की चिंता की है। उनका हजारों करोड़ रुपये का खर्च भी बचे और उनके बच्चे भी उनके आसपास रहे सके, उनकी देखभाल हो सके, परिवार पर आर्थिक बोझ न आये और इसलिए हमने युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री आनलाइन कोचिंग की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।” उन्होंने कहा, ” देश में डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर है, उत्तम प्रतिभा और शिक्षक हैं। इन संसाधनों को जोड़कर हम देश के नौजवानों को फ्री कोचिंग देने का नेटवर्क खड़ा करेंगे।
5 से 15 साल के बच्चों के लिए टैलेंट हंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओलंपिक में ऐसी तमाम प्रतियोगिताएं हैं जिनमें भारत की सहभागिता नहीं रहती है। ऐसे में देश के युवाओं को खेल के क्षेत्र में भी आगे रहने की जरूरत है। पीएम मोदी ने कहा कि गांव और शहरों में 5 से 15 साल के बच्चों के लिए टैलेंट हंट का आयोजन किया जाएगा और खेलों की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 2036 के ओलंपिक के लिए प्रतिभाशाली बच्चों की खोज की जाएगी।
शक्ति की सप्तधारा का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से शक्ति की सप्तधारा का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सप्तधारा की पहली शक्ति उत्पादन है। दूसरी शक्ति कृषि और फूड प्रोडक्शन, तीसरी शक्ति तकनीक और इनोवेशन, चौधी शक्ति , गति शक्ति, पांचवीं शक्ति रक्षा शक्ति और छठी शक्ति ग्रीन और ब्लू इकॉनमी है। पीएम मोदी ने सातवं शक्ति सॉफ्ट पावर को बताया। सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित करने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत ने तीन सेमीकंडक्टर संयंत्रों में पहले ही उत्पादन शुरू कर दिया है, और आने वाले वर्षों में पांच से आठ और संयंत्र स्थापित होने की उम्मीद है।मोदी ने कहा कि वर्षों तक देश में सेमीकंडक्टर पर चर्चा तो हुई, लेकिन बड़े पैमाने पर सेमीकंडक्टर विनिर्माण सुविधाओं का अभाव रहा। चिप्स के रणनीतिक महत्व को स्वीकार करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि तीन सेमीकंडक्टर संयंत्रों में उत्पादन पहले ही शुरू हो चुका है और निर्यात भी जारी है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि अगले 7-8 वर्षों में पांच से आठ और संयंत्र शुरू होने की उम्मीद है, जिससे ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ की दिशा में देश की यात्रा और मजबूत होगी।
PM Modi 15 August Announcements: उन्होंने कहा, ”दुनिया, हमारी तरफ देखने का नजरिया बदलने के लिए मजबूर हो जाती है। मैं ऐसे ही नहीं कह रहा हूं। पिछले 12 वर्षों में देश के कोटि-कोटि नागरिकों ने वह चाहे दलित हो, पीड़ित हो, वंचित हो, आदिवासी हो, गांव में रहने वाला हो, शहर का रहने वाला हो, गरीब हो, मध्य वर्ग का हाक, उत्तर हो, दक्षिण हो, पूर्व हो, पश्चिम हो हर किसी ने पिछले 12 साल में एक संकल्प के साथ समर्पण के साथ देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में योगदान दिया है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी का परिणाम है की इतने कम समय में 25 करोड़ देशवासी गरीबों को पीछे छोड़कर गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि देशवासियों के परिश्रम का ही परिणाम है कि कभी सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में गिने जाना वाला भारत आज सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है।










