• नरेन्द्र कुमार रात्रे
Jal Jeevan Mission : बिलासपुर। जल जीवन मिशन 1.0 के तहत जिले के 668 गांवों में नलों के जरिए घरों में पानी की सप्लाई के लिए काम तेजी से चल रहा है। इसमें और तेजी लाने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ ने दिए हैं। जिले के 241 गांव में काम पूरा हो चुका है। 427 गांवों में काम 60 से 80 प्रतिशत तक बाकी है। इन सभी गांवों में मिशन 2.0 अप्रैल 2026 से लागू हो गया है। अब पूरा फोकस ग्राम पंचायतों के माध्यम से काम तेजी से कराने पर है।
2028 तक काम करने का लक्ष्य
जल जीवन मिशन 1.0 साल 2019 में शुरू हुआ था। इसे 2026 तक पूरा करना था, लेकिन दो साल कोविड में निकल गए। अब इसे 2028 पूर्ण करने का लक्ष्य है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रत्येक घर में नलों के जरिए पानी सप्लाई के लिए नल के कनेक्शन और पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है।
668 गांवों में चल रहा काम
बिलासपुर जिले के 668 गांवों में काम प्रगति पर है। 241 गांवों मे काम पूरा हो चुका है। 427 गांवों में काम 60 से 80 प्रतिशत तक हो चुका है। 2028 तक इन कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य है। जिला पंचायत सीईओ ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 का नाम दिया है और उनका पूरा फोकस इसे ग्राम पंचायतों के माध्यम से समय-सीमा पूरा कराने पर है।
जिला पंचायत की बड़ी भूमिका
जेजेएम 2.0 को जनपदों और ग्राम पंचायतों के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है। मिशन की सफलता के लिए भू जल रिचार्ज की योजनाओं पर भी का चल रहा है। जिला पंचायत सीईओ ने कहा है कि अधोसंरचना ही नहीं सभी घरों में पानी की सप्लाई सुनिश्चित होनी चाहिए। । पानी की सप्लाई और संधारण की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत की होगी। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सीईओ मिशन के नोडल अधिकारी हैं।
बिल भुगतान में हो रही देरी
जल जीवन मिशन (जेजेएम) 1.0 में काम पूरा कर चुके ठेकेदारों को अभी तक भुगतान नहीं हुआ है है। ठेकेदारों को आगे के काम में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) केको पसीने छुट रहे है। करोड़ों रुपए के भुगतान अभी लंबित पड़े हुए है। ठेकदारों को काम पूरा किए हुए दो साल बीत गए है, लेकिन भुगतान अभी तक उन्हें नहीं हुआ है। जमीनी स्तर में काम कराना और फोन पर आदेश देने में बहुत अंतर है।
ठेकेदारों का भुगतान जल्द होगा – ईई
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता धनंजय से इस संबंध में चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन (जेजेएम) 1 में काम पूरा कर चुके सभी ठेकेदारों के भुगतान की नोटशीट फाइल कलेक्टर संजय अग्रवाल के पास पहुंच गई है। आने वाले कुछ ही दिनों में भुगतान कर दिया जाएगा। ठेकेदारों के भुगतान में थोड़ी देरी जरूर हुई है। ।

