PM Baster visit: रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी आज बस्तर में केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने आ रहे हैं। मोदी ने स्वयं एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। मोदी हर साल त्यौहार सेना के सैनिकों के साथ मनाते हैं। यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री बस्तर में दिवाली मनाएंगे।
एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी
नरेंद्र मोदी ने अपने X हैंडल पर लिखा है- दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं।
कल तक जहां नक्सलियों का कहर था वहां आज विकास की बहार है।
वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।
कल तक जहां नक्सलियों का कहर था वहां आज विकास की बहार है।
वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।
मोदी के दौरे पर सीएम साय का पोस्ट
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति आपका विशेष स्नेह और आत्मीय लगाव हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है।




