ACB raid :  जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरकारी स्कूल की प्राचार्य और लिपिक को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ACB raid : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी की प्राचार्य अंजुलता सोनी और लिपिक विकास मसीह ने स्कूल के बाबू मनीष राठौर से उनके 80 हजार रुपए के वेतन वृद्धि एरियर की राशि निकालने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

ACB raid :  शिकायत मिलने के बाद ACB बिलासपुर की टीम ने मामले की जांच की और आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप कार्रवाई की।  योजना के तहत जैसे ही दोनों ने 10 हजार रुपए की रिश्वत की रकम स्वीकार की, ACB की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Previous articleCG Wildlife News : घर में घुसे भालू ने पहले भोजन तलाशा, फिर करने लगा आराम,  दुबका रहा पूरा परिवार
Next articleCrime News : सास ने लगाई फांसी, बहू समेत 3 गिरफ्तार, सुसाइड नोट और वीडियो बने प्रताड़ना के सबूत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here