Python surgery : बिलासपुर /अंबिकापुर (fourthline) । अंबिकापुर से रेस्क्यू किए गए 8:30 किलो के अजगर की गत दिवस बिलासपुर में सफल सर्जरी की गई अजगर के मुंह में 200 ग्राम की कैंसर गांठ थी lजिसकी वजह से उसका मुंह बंद हो चुका थाl अंबिकापुर के स्नेक मैन सत्यम द्विवेदी ने ढाई सौ किलोमीटर का सफर तय करके इस अजगर की जान बचाने यहां तक लेकर आएl
Python surgery : बिलासपुर में एक अजगर के मुंह से 3:30 घंटे की जटिल सर्जरी करके 200 ग्राम की कैंसर युक्त गांठ सफलतापूर्वक निकाली गईl 8:30 किलो का अजगर जिसे अंबिकापुर जिले के स्नेक मैन सत्यम द्विवेदी ने रेस्क्यू किया और ढाई सौ किलोमीटर दूर लेकर कानन पेंडारी बिलासपुर लेकर आए मुंह में इतना बड़ा ट्यूमर होने के कारण अजगर कुछ खा पी नहीं पा रहा था और उसकी स्थिति बहुत गंभीर थी
Python surgery : सर्जरी के बाद अजगर के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है ।कानन पेंडारी के वन्य जीव विशेषज्ञ डॉक्टर पी के चंदन ने प्रारंभिक जांच की इसके बाद डॉक्टर पीयूष दुबे ने यह सर्जरी की l बिलासपुर के स्नेक मैन बब्बू सोनी ने बताया की सर्जरी अत्यंत जटिल थी लेकिन अधिकतर की जान बचा ली गई और अब अच्छी तरह रिकवर कर रहा है l

