• रामनगर मेन रोड से सरस्वतीपुर सड़क का होगा चौड़ीकरण, दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ
MLA Bhoolan Singh : सूरजपुर। सूरजपुर जिला मुख्यालय से दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले मार्ग के कायाकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के प्रयासों से रामनगर मेन रोड से सरस्वतीपुर तक 3 किमी सड़क के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य के लिए करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।
MLA Bhoolan Singh : यह सड़क संकरी होने के साथ काफी जर्जर हालत में है, जिससे इस मार्ग से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क के चौड़ीकरण एवं उन्नयन से लोगों को बड़ी राहत मिलने के साथ सूरजपुर जिला मुख्यालय तक पहुंचने का मार्ग अधिक सुगम होगा।
लंबे समय से थी आवश्यकता
विधायक भूलन सिंह मरावी क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयासरत हैं। रामनगर मेन रोड से सरस्वतीपुर तक सड़क के उन्नयन के लिए मिली यह स्वीकृति क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सड़क की बदहाल स्थिति को देखते हुए इसके चौड़ीकरण एवं उन्नयन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
संकरी और जर्जर सड़क से मिलेगी मुक्ति
वर्तमान में सड़क की कम चौड़ाई और जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क का चौड़ीकरण एवं उन्नयन होने से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को सूरजपुर जिला मुख्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी। इससे आवागमन अधिक सुगम होने के साथ समय की बचत होगी और क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था भी मजबूत होगी।

