
Sawan Festival : सूरजपुर। सावन की रिमझिम फुहारों और हरियाली के बीच जब महिलाओं ने गीत, संगीत, खेल और मनोरंजन के रंग बिखेरे तो अग्रोहा भवन उल्लास से भर उठा। अग्रवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित सावन उत्सव में महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। हंसी-खुशी, मनोरंजन और आपसी मेल-मिलाप से सजे इस आयोजन ने सावन की खुशियों को और भी खास बना दिया।
Sawan Festival : कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेल, हाउजी एवं भाग्यशाली पुरस्कार का आयोजन किया गया, जिसका महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। आयोजन का मुख्य आकर्षण सावन सुंदरी प्रतियोगिता रही, जिसमें तीन वर्ष से अधिक समय से विवाहित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

Sawan Festival : प्रतियोगिता में आयुषी तायल को सावन सुंदरी 2026 चुना गया। आकर्षक सावन सुंदरी का द्वितीय पुरस्कार चंचल गोयल तथा तृतीय पुरस्कार सजल अग्रवाल को मिला। वहीं सौम्य सावन सुंदरी का पुरस्कार लहर मित्तल को प्रदान किया गया। चारू अग्रवाल एवं विधि पालीवाल को भी विशेष सम्मान से नवाजा गया।
उत्सव में खान-पान के विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे, जिनका सभी ने खूब आनंद लिया। महिलाओं और बच्चों के लिए लगाए गए झूलों ने भी आयोजन में आकर्षण बढ़ाया। पूरे कार्यक्रम में हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ममता अग्रवाल, सीमा गर्ग, रिंकी अग्रवाल, लता गोयल, सुमन गोयल, पूजा अग्रवाल, आशा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, काजल अग्रवाल, मीना गोयल, मंजू गोयल, विजया गर्ग, गीता अग्रवाल, रेखा गोयल, कुसुम अग्रवाल, नीता गोयल, उषा अग्रवाल, पिंकी केजरीवाल एवं विधि अग्रवाल सहित सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।
Sawan Festival : अध्यक्ष ममता अग्रवाल ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग एवं आपसी सामंजस्य से सावन उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज की महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा दिखाने और मिल-जुलकर खुशियां मनाने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम की सफलता में प्रत्येक सदस्य का योगदान महत्वपूर्ण रहा।










