सक्ती।  Vedanta plant accident :  छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर हादसे ने अब और भी भीषण रूप ले लिया है। इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले मजदूरों के साथ इस दुर्घटना में मरने वालों की कुल संख्या अब 17 तक पहुंच गई है। हादसे के समय 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और रायपुर के कालड़ा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Vedanta plant accident :  इस दर्दनाक हादसे में कुल 36 लोग गंभीर रूप से झुलसे थे, जिनमें से 18 घायलों का उपचार फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में जारी है। मृतकों में अब तक ठंडाराम, पप्पू कुमार, अमृत लाल पटेल (50 वर्ष) और उत्तर प्रदेश निवासी बृजेश कुमार की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया चल रही है।

वेदांता देगी 35-35  लाख रूपए की सहायता

हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने प्लांट के बाहर जमकर हंगामा किया और प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए। कुछ मजदूरों के लापता होने की भी खबर है, जिससे परिजनों में भारी नाराजगी है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए वेदांता प्रबंधन ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 35-35 लाख रुपये की सहायता राशि और एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। साथ ही, घायलों को 15-15 लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

केंद्र और राज्य सरकार ने भी दी सहायता

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने भी इस दुखद घटना पर संज्ञान लेते हुए PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने पहले ही मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं।

Previous articleVedanta power plant blast : वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 9 मजदूरों की मौत, दो दर्जन से अधिक झुलसे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here