सक्ती। Vedanta Power Plant Accident: वेदांता पावर प्लांट हादसे में बुरी तरह झुलसे 3 और मजदूरों की आज उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई । इन मजदूरों की मौत के बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। वहीं 12 मजदूरों का इलाज अस्पताल में अभी भी चल रहा है।
Vedanta Power Plant Accident: इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को रायगढ़ और रायपुर के बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया था, जहां सभी का इलाज चल रहा था। वेदांता हादसे में कुल 35 मजदूर घायल हुए थे, जिनमें से 15 का इलाज चल रहा था, जबकि 20 की मौत हो चुकी थी। अब मौतों का आंकड़ा बढ़कर 23 हो चुका है। 12 घायलों का इलाज अभी भी चल रहा है और स्थिति नाजुक बनी हुई है।










