बिलासपुर । Bilasa airport :  हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के बाहर प्रस्तावित टॉयलेट, कैंटीन और विश्राम भवन के निर्माण के कार्य को अभी तक प्रारंभ ना होने पर नाराजगी दर्ज की है। गौरतलब है कि उक्त सभी कार्य का जिम्मा गोयल कंपनी को सी एस आर  मद के तहत दिया गया था।।

Bilasa airport :   हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से संबंधित सभी कार्य को इसी तरह लेटलतीफी के साथ अंजाम दिए जाने का आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि अभी तक नाइट लैंडिंग लाइसेंस के लिए आवेदन सभी कागजात के साथ प्रस्तुत नहीं किया गया है। लाइट लैंडिंग संबंधी सभी निर्माण कार्य पूरे किए जा चुके हैं , लाइसेंस आदि की प्रक्रिया अभी भी लंबित है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि एक बार नाइट लैंडिंग का लाइसेंस मिल जाएगा तो बिलासपुर से चलने वाली उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी की जा सकेगी। समिति ने रीवा एयरपोर्ट का उदाहरण देते हुए कहा यह रीवा में पहले दिन से ही नाइट लैंडिंग लाइसेंस है इसलिए वहां से रात 8:00 बजे और 9:00 बजे भी उड़ानों का संचालन हो रहा है।

Bilasa airport :  हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा, जिसमें रवि बनर्जी,  अनिल गुलहरे, नारद श्रीवास,  राशिद बक्श,  देवेंद्र सिंह ठाकुर, बद्री यादव,  दीपक कश्यप,  मनोज श्रीवास,  गणेश विश्वकर्मा,  बद्री प्रसाद कैवर्त,  समीर अहमद,  महेश दुबे,  टाटा गोपी राव,  मजहर खान,  मनोज तिवारी,  डॉ.सोमनाथ यादव,  शिरीष कश्यप, छुट्टू अवस्थी,  अखिल अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

Previous articleMan ki baat : पीएम मोदी ने एंटीबायोटिक दवाओं के बढ़ते इस्तेमाल पर जताई चिंता, ‘मन की बात’ में कहा – खुद से दवाएं न लें
Next articleCG news : IPS जितेंद्र शुक्ला बनाए गए NSG के ग्रुप कमांडर, केंद्र ने तत्काल रिलीव करने के दिए निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here