• जिला शिक्षा अधिकारी और ब्लाक शिक्षा अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
             
Farewell Ceremony : महासमुंद । स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी हिंदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेवा (जिला -महासमुंद ) के प्राचार्य डॉ. समीर चंद्र प्रधान की सेवानिवृत्ति प वे उन्हें शुभकामनाओं सहित भावभीनी बिदाई दी गई । स्कूल परिसर में आयोजित बिदाई समारोह में विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों उनके अभिभावकों, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक और व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्री प्रधान की सराहनीय सेवाओं का उल्लेख करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की ।

Farewell Ceremony :   डॉ. समीर चंद्र प्रधान इस विद्यालय में प्राचार्य के पद पर 24 सितम्बर 2011से 31 मार्च 2026 तक कार्यरत रहे। 31,मार्च को सेवानिवृत्त होने के बाद राज्य शासन द्वारा दी गई सेवावृद्धि के कारण वहाँ उन्होंने 30 अप्रेल 2026 तक अपनी सेवाएँ दीं। उनके सम्मान में भव्य बिदाई समारोह आयोजित किया गया । सेवानिवृत्त प्राचार्य के सम्मान में  छात्र -छात्राओं ने गीत एवं नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी भावनाएँ प्रकट की।

Farewell Ceremony :  इन कार्यक्रमों में छात्र छात्राओं द्वारा अपने प्राचार्य डॉ. प्रधान के व्यक्तित्व, उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता, कर्तव्य निष्ठा और छात्र छात्राओं के प्रति प्रेम और प्रतिबद्धता को सुन्दर झाँकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया । सभी लोगों ने कहा कि स्कूल परिसर में पर्यावरण सुधार, बुनियादी सुविधाओं के विकास और शाला भवन तथा कक्षाओं की स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किया । उनके प्रयासों से  ग्राम पटेवा का यह स्कूल आज एक आदर्श विद्यालय के रूप में क्षेत्र के बच्चों और ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गया है।

Farewell Ceremony :  विदाई और सम्मान समारोह में महासमुंद के जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी महासमुन्द भोपाल बंजारा, सेजेस नोडल अधिकारी श्रीमती अमी रूफस, सेजेस हिंदी माध्यम महासमुंद के वरिष्ठ प्राचार्य  हेमेंद्र आचार्य, जिला समन्वयक रेखराज शर्मा, पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल तुमगांव के प्राचार्य सुरेंद्र मानिकपुरी, ग्राम पंचायत पटेवा के पूर्व सरपंच एवं शाला प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुनील पटेल, डी एम एस स्कूल महासमुंद के प्राचार्य कौशल शुक्ला और सेजेस महासमुंद (अंग्रेजी माध्यम) की वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती अर्चना तिवारी ने डॉ समीर चंद प्रधान के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए श्री प्रधान की कार्य कुशलता पर प्रकाश डाला।

Farewell Ceremony : कार्यक्रम की संयोजक संस्था सेजेस  पटेवा के वर्तमान प्राचार्य अरुण कुमार बनर्जी ने कहा कि डॉ समीर प्रधान बेस्ट लीडर रहे, उन्होंने हमारे विद्यालय को फर्श से अर्श तक पहुँचा दिया। डॉ. समीर चंद्र प्रधान सन्  2024 में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘फोर्ब्स  इंडिया’ द्वारा भारत के 10 प्रभावशाली व्यक्तित्वों में प्रथम स्थान के साथ चुने गए थे एवं उनका सचित्र परिचय प्रकाशित हुआ था। अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘एजुकेडर’ ने उन्हें ‘जनता के प्राचार्य ‘के रूप में सम्मानित किया था और उनकी सचित्र स्टोरी पत्रिका के कव्हर पेज पर प्रकाशित की थी ।

नई पीढ़ी के भविष्य निर्माण की दृष्टि से शिक्षकों का पद सबसे ऊँचा -डॉ. प्रधान
               
बिदाई समारोह  में डॉ.समीर चंद प्रधान ने अपने सारगर्भित भाषण में कहा कि वैसे तो देश और समाज के विकास में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है, लेकिन नई पीढ़ी के भविष्य निर्माण की दृष्टि से देखें तो शिक्षक का पद  सर्वोच्च होता है। हमसे स्थानीय समाज को उम्मीद भी अधिक होती है। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा के ध्येय वाक्य “यदि बच्चे उत्कृष्ट होंगे तो स्कूल भी उत्कृष्ट होगा ” को हमेशा याद रखने की सलाह दी । डॉ. प्रधान ने कहा   हमें नई शिक्षा नीति 2024  को ध्यान मे रख कर भारत को गुरुत्व केन्द्र के रूप में विकसित करना है। इसमें प्रमुख भूमिका शिक्षकों और प्राचार्यों की होगी ।  बिदाई समारोह को डीएमएस विद्यालय महासमुंद के पूर्व प्राचार्य  सतीश कुमार पांडे, डॉ समीर चंद्र प्रधान के बड़े भाई और साहित्यकार प्रवीण ‘प्रवाह’ और उनकी माताजी श्रीमती छायापति प्रधान ने भी  सम्बोधित किया ।

Previous articleHeavy rain schools closed: बारिश का भरने से बलरामपुर के स्कूलों में छुट्टी, इधर उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट
Next articlePPO with retirement : पेंशनर्स महासंघ की पहल रंग लाई, अब नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर,  49 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के साथ मिला पीपीओ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here