Shri Ram janmbhoomi trust: अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर प्रशासन को सुचारू रूप से चलाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। बुधवार को अयोध्या की मणिरामदास छावनी में महंत नृत्यगोपालदास की अध्यक्षता में आयोजित ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।

ट्रस्ट में तीन नए सदस्य

महंत नृत्यगोपालदास की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ट्रस्ट के विस्तार को लेकर भी अहम फैसला लिया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों को शामिल करने की आधिकारिक घोषणा की गई है। इनमें अयोध्या के वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन पांडेय, दिल्ली के महेश भागचंदका और शिकोहाबाद की निर्मला यादव शामिल हैं।

प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद

अयोध्या में आयोजित इस बैठक में ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ-साथ कई आमंत्रित सदस्य भी शामिल हुए। बैठक में महंत नृत्य गोपाल दास, कमलनयनदास, स्वामी गोविंद देव गिरी, कृष्ण मोहन, दिनेंद्रदास जी महाराज, दिनेशचंद्र जी, बजरंग बांगाड़ा, जगदीश आफले, राज गोपाल मिनियार और समीर पांडा जैसे प्रमुख प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

मंदिर का होगा बेहतर प्रबंधन

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की बतौर सीईओ नियुक्ति और नए सदस्यों के शामिल होने से राम मंदिर के प्रशासनिक संचालन, दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। सेना के प्रशासनिक अनुभव का लाभ ट्रस्ट को मंदिर के दिन-प्रतिदिन के प्रबंधन में प्राप्त होगा।जितेंद्र मिश्रा उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के छोटे से गांव भोपतपुरा से निकलकर भारतीय वायुसेना के शीर्ष  तक पहुंचे ।

Previous articlePPO with retirement : पेंशनर्स महासंघ की पहल रंग लाई, अब नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर,  49 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के साथ मिला पीपीओ
Next articleCG Transfer : छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों का स्थानांतरण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here