रायपुर/भिलाई। Vijay Baghel: दुर्ग सांसद विजय बघेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। सब कुछ ठीक रहा तो इसकी घोषणा कल तक हो जाएगी। इसके लिए सांसद विजय बघेल को दिल्ली बुलाया गया है।

Vijay Baghel: बता दें कि भाजपा छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव को देखते हुए कुछ प्रमुख नेताओं का कद बड़ा करने जा रही है। इसके लिए मोदी मंत्रिमंडल से लेकर संगठन में विस्तार किया जा रहा है।

विधानसभा चुनाव में भाजपा मुख्यमंत्री के फेस पर नहीं बल्कि कमल के निशान पर चुनाव लड़ेगी। इसलिए वो अपने नेताओं का कद बड़ा करके उन्हें चुनावी समर में उतारेगी। विजय बघेल ओसीबी समाज में भाजपा का चेहरा साबित हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ से 2 केंद्रीय मंत्री

छत्तीसगढ़ से यदि विजय बघेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलती है तो यहां से दो नेता केंद्रीय मंत्री हो जाएंगे। विजय बघेल को मंत्रिमंडल में शामिल करने के पीछे जातीय समीकरण भी बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ओबीसी (कुर्मी) वर्ग से आते हैं।

इसलिए भाजपा की सत्ता वापसी की रणनीति में ओबीसी फैक्टर महत्वपूर्ण होता जा रहा है। इसीलिए केंद्रीय मंत्रिमंडल में दुर्ग के सांसद विजय बघेल को शामिल करने की संभावनाएं काफी जताई जा रही हैं। इससे बीजेपी ओबीसी ट्रंप कार्ड खेल पाएगी

Previous articleमनी लांड्रिंग मामले में सौम्या चौरसिया के खिलाफ ईडी ने पेश की 178 पन्नों की चार्जशीट, 17 करोड़ की कोयला लेवी वसूली का आरोप
Next articleआज लोकसभा में पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण 2023, कल 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here